फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के भाजपा नेता करेंगे अमित शाह को रिपोर्ट

Tue, 11 Jun 2019 02:27 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर भाजपा के नेता गुरूवार 13 जून को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर रियासत के हालात पर फीड बैक देंगे। इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में भाजपा की तैयारियों की जानकारी भी शाह को दी जाएगी। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बुलावे पर प्रदेश भाजपा के नेताओं में प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना और महासचिव संगठन अशोक कौल 12 जून को नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे और वहां अगले दो दिनों तक 13 और 14 जून को वह राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को राज्य के हालात व पार्टी की विधानसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी देंगे। 

नई दिल्ली में अपने प्रवास के दौरान प्रदेश भाजपा नेताओं के भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, महासचिव संगठन राम लाल और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मिलने के आसार है। इन बैठकों में प्रदेश से केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. जितेंद्र सिंह व सांसद जुगल किशोर शर्मा के भी मौजूद रहने की संभावना हैं। एक जुलाई से शुरू होने जा रही श्री अमरनाथ यात्रा के प्रबंधों व तैयारियों पर भी चर्चा होने के आसार है। 
विज्ञापन


इस बारे में प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बुलावे पर वह व महासचिव संगठन अशोक कौल 13 और 14 जून को शाह व अन्य केंद्रीय नेताओं व मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और राज्य के हालात पर चर्चा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें