फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के मेंढर-पुंछ मार्ग पर आईईडी मिलने से हड़कंप

Tue, 11 Jun 2019 10:53 AM IST
राजेश सैनी अमर उजाला ब्यूरो, पुंछ

सार

  • घंटों यातायात को रोका गया, सैन्य वाहनों को निशाना बनाने की थी साजिश
विज्ञापन
मेंढर-पुंछ मार्ग पर आईईडी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ जिले के कृष्णा घाटी क्षेत्र में सोमवार शाम को मेंढर-पुंछ मार्ग पर आईईडी मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों ने मार्ग की घेराबंदी करते हुए वाहनों की आवाजाही तत्काल रोक दी।

विज्ञापन


इसके चलते देर रात तक सैकड़ों वाहन रास्ते में फंस कर रह गए। देर रात तक आईईडी को निष्क्रिय करने के प्रयास सुरक्षा बल कर रहे थे। माना जा रहा है कि सैन्य काफिले को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाई गई थी।



सोमवार देर शाम करीब पांच बजे मेंढर-पुंछ मार्ग पर कृष्णा घाटी क्षेत्र में किसी राहगीर ने सड़क किनारे एक बड़ी सी संदिग्ध वस्तु देख कर पास ही तैनात सेना को इसके बारे में जानकारी दी। तुरंत सेना एवं पुलिस के जवान सक्रिय हुए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंच जांच की तो पाया कि एक बड़े से लोहे के डब्बे में आईईडी सेट की गई है। सेना ने बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। सड़क पर आईईडी मिलने से क्षेत्र के भय का माहौल बन गया है। क्योंकि यह मार्ग सेना के नियंत्रण रेखा की तरफ आवाजाही करने का मुख्य मार्ग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें