फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: भाजपा ने निकाय और पंचायत चुनाव के लिए जारी किया घोषणापत्र, कई योजनाओं का किया एलान

Mon, 01 Oct 2018 01:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
निकाय और पंचायत चुनाव के लिए बीजेपी जम्मू-कश्मीर ने जारी किया घोषणापत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा ने शहरी निकाय चुनाव के लिए रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। 13 सूत्रीय घोषणा पत्र में वादों की बरसात करते हुए भाजपा ने हर वार्ड में गली, नाली, साफ सफाई, युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक के लिए कल्याणकारी योजनाओं का एलान किया है।
विज्ञापन


प्रदेश मुख्यालय में पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने पूर्व मंत्री सत शर्मा की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया। गुप्ता ने कहा कि रियासत में हर जगह भाजपा निकाय चुनाव में बाजी मारेगी। भाजपा बहुमत के साथ निकायों का गठन करेगी और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को तेजी से लागू किया जाएगा।  

घोषणा पत्र में स्मार्ट सिटी की कार्ययोजना को बढ़ावा देते हुए साफ सफाई का बेहतर प्रबंधन करने, गलियों और नालियों के बेहतर रखरखाव, स्ट्रीट लाइटों की पर्याप्त व्यवस्था करने, डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए सभी उचित कदम उठाने का वादा किया गया है। युवाओं को स्वरोजगार हासिल करने के लिए लाइसेंस हासिल करने के सिस्टम को सरल बनाने का वादा किया गया है। प्रत्येक वार्ड में बुजुर्गों (वरिष्ठ नागरिकों) के लिए रीक्रिएशनल क्लब बनाने का वादा भी किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घोषणा पत्र में क्या क्या वादे

1.  स्मार्ट सिटी के कंसेप्ट को बढ़ावा देते हुए साफ सफाई का बेहतर प्रबंध
2. गलियों और नालियों का बेहतर रखरखाव
3. प्रत्येक वार्ड में स्ट्रीट लाइटों का प्रबंध
4. डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए वार्डों में सभी उचित कदम उठाना
5. बुजुर्गों के लिए रीक्रिएशनल क्लब तैयार करने
6. सामुदायिक भवनों का निर्माण करना
7. वार्डों का सौंदर्यीकरण करना
8. लाइसेंस सिस्टम सरल कर युवाओं के लिए स्व रोजगार पैदा करना
9. बिल्डिंग परमीशन को सरल बनाना
10. केंद्र सरकार की परियोजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करना
11. प्रत्येक वार्ड में ईवनिंग क्लीनिक खोलना
12. खुले में शौच मुक्त के लिए प्रत्येक वार्ड में शौचालयों का निर्माण
13. वार्डों में सुझाव बाक्स स्थापित करना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें