प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आठ अप्रैल को जम्मू स्थित पार्टी मुख्यालय त्रिकुटा नगर में भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रमों की शृंखला के तहत बुद्धिजीवी वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा और महासचिव संगठन अशोक कौल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में बुद्धिजीवी वर्ग के सम्मेलन को आयोजित करने का फैसला लिया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता सत शर्मा करेंगे।
सम्मेलन में भाजपा की 1980 में स्थापना के बाद देश में पार्टी में रहे उतार-चढ़ाव और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जाएगा। इसके अलावा केंद्र मेें मोदी सरकार के प्रदर्शन व उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा।