फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत में सरकार के लिए वार्ता जारी: जितेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में लोकतांत्रिक सरकार के गठन के लिए भाजपा के विकल्प खुले हैं। पार्टी नेतृत्व की ओर से अधिकृत नेता संबंधित पार्टियों से चर्चा कर रहे हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए भी गठबंधन पर चर्चा जारी हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन


डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार रियासत की स्थिति पर बारीक नजर रखे है। आतंकवाद की चुनौती से निपटने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह सक्षम हैं। सुरक्षा बल मुस्तैद हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे पर पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह उनके मंत्रालय का विषयवस्तु नहीं है।

वह इतना ही कह सकते हैं कि भारत अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए तैयार है। जम्मू कश्मीर में सरकार गठन पर फंसे पेंच और राज्यसभा की चार सीटों पर होने वाले चुनाव के बारे में डा. सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से अधिकृत नेता इस विषय पर चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'केंद्र जम्मू-कश्मीर की मदद के लिए हमेशा तैयार'

रियासत में वित्तीय संकट और राज्यपाल के पत्र के संदर्भ में उन्होंने कहा कि राज्यपाल के पत्र को केंद्र सरकार संज्ञान में लेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र हमेशा जम्मू-कश्मीर की मदद के लिए तैयार है।  पश्चिमी पाकिस्तानी रिफ्यूजियों के सवाल पर राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र का इस मामले में जो पहले रुख था, वह अब भी है।

डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि उधमपुर के बाढ़ प्रभावित गांव पंजर में बाढ़ प्रभावितों के पुनर्वास के पहले चरण के तहत 56 हट प्रभावितों को शुक्रवार को सौंपे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सद्दल-पंजर गांव में तबाही के पूर्व 85 परिवार रहते थे। इनमें 57 परिवार मौजूद समय में भी रह रहे हैं। अन्य उधमपुर में शिफ्ट हो चुके हैं।

इस गांव को आदर्श गांव के रूप में विकसित करने का लक्ष्य बनाया गया है और 18 महीनों में इस काम को लव केयर फाउंडेशन और डीएस ग्रुप के सहयोग से पूरा कर लिया जाएगा। इस गांव में वह सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी जो स्मार्ट गांव में होनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हीरानगर और चिनैनी के एक-एक गांव को भी आदर्श गांव बनाने के लिए गोद लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें