फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम बोले, भाजपा ने बदल दिया कश्मीर में इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर के निगीन क्लब में भाजपा की कश्मीर इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा कि भाजपा ने कश्मीर में इतिहास बदल दिया है। अब यहां विकास के एजेंडे पर काम होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल विद्युत परियोजनाओं को भी केंद्र से वापस लेने पर काम हो रहा है। आने वाले दो महीनों के भीतर इस बारे में खुशखबरी मिलेगी।

एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थिति अब कश्मीर में भी काफी मजबूत हो रही है, जिसका सबूत मंगलवार को कश्मीर में नागरिक सचिवालय के रास्ते पर भाजपा के झंडों को देखकर मिलता है।
Trending Videos
विज्ञापन

कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर काम करना चाहते हैं

पीडीपी के साथ पैदा हुए मतभेदों पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ मुद्दों पर आपसी विचार अलग हैं। कांग्रेस के साथ-साथ नेकां द्वारा गठबंधन सरकार पर आरएसएस के एजेंडे को लागू करने के लगाए जा रहे आरोपों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस व नेकां ने यहां लोगों को भ्रष्टाचार के अलावा और कुछ नहीं दिया है। लोगों ने उन्हें चुनाव में जवाब दे दिया है। इसलिए अब उनके पास कोई और मुद्दा नहीं है।

उन्होंने कहा कि हम यहां आरएसएस के एजेंडे पर नहीं बल्कि गठबंधन सरकार के कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर काम करना चाहते हैं। जिसका एजेंडा घाटी में शांति बहाल करवाने के साथ-साथ विकास को बहाल करना है।

वहीं कश्मीरी पंडितों की वापसी पर उन्होंने कहा कि सभी चाहते हैं कि वह वापस अपने घरों में लौटें, जिसके लिए राज्य व केंद्र सरकार इसमें पूरा सहयोग कर रही है। उनके लिए कोई अलग कालोनी नहीं बसाई जा रही है बल्कि उनकी वापसी में सहयोग के लिए एक सामान्य कालोनी बसाए जाने का प्रोग्राम है, जिसमें हर कोई रह सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें