फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेह परिषद चुनाव में जीत से भाजपा गदगद

Sat, 24 Oct 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत से कश्मीर संभाग के लद्दाख खित्ते में भाजपा के परिषद गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से लेकर प्रदेश स्तर के नेता गदगद हैं। बधाई देने का सिलसिला शनिवार को भी पार्टी स्तर पर जारी रहा।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर प्रभारी अविनाश राय खन्ना का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत अभियान को एक और सफलता मिली है।

उनका कहना है कि मतदाताओं ने कांग्रेस को लद्दाख में भी खारिज कर दिया है और साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद से उसकी हार का सिलसिला जारी है और भाजपा के एजेंडे को लोगों का हर जगह साथ मिल रहा है।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि कश्मीर संभाग के लद्दाख खित्ते में भाजपा की जीत के बड़े मायने हैं।

इससे राष्ट्रवाद को मजबूती मिलेगी और लद्दाख खित्ते के लोगों का विकास तेजी से हो सकेगा। उनका कहना है कि रियासत जम्मू कश्मीर में भाजपा और मजबूत हुई है।

लोकसभा चुनाव में जीत के बाद रियासती विधानसभा चुनाव में जीत और अब लेह परिषद चुनाव में जीत से प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर जीत की हैट्रिक से वह बेहद खुश हैं।
विज्ञापन


लेह चुनाव प्रभारी सत शर्मा सीए और सह प्रभारी मुनीश शर्मा का कहना है कि चुनाव प्रचार और टीम के तौर पर भाजपा के काम से लेह की जनता का विश्वास मिला है। उनका कहना है कि जल्द ही लेह परिषद चुनाव के मुख्य कार्यकारी काउंसिलर का नाम तय कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें