फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने जेएंडके में शुरू किया जनसंपर्क अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने कश्मीर में जनसंपर्क अभियान का आगाज कर दिया है।
विज्ञापन


अभियान के तहत अमिराकदल विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी डा. हीना बट ने रामबाग में सिख समाज के प्रमुख लोगों से बैठक कर उनकी समस्याओं का जायजा लिया।

इस मौके पर जम्मू जिला भाजपा के प्रेस सचिव सरदार गुरदयाल सिंह बाली भी मौजूद थे।
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा के ल‌िए सदस्या अभ‌ियान चलाएंगी बट

डा. हीना बट ने कहा कि रामबाग के लोगों को बिजली के बिल के भुगतान में दिक्कतें आ रही हैं। अन्य क्षेत्रों की तुलना में रामबाग के लोगों का बिजली बिल भी अधिक आ रहा है।

उन्होंने कहा कि सड़कों की स्थिति इलाके में दयनीय है। डा. बट ने लोगों को आश्वस्त किया कि वह उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगी।

उन्होंने कहा कि जल्द ही रामबाग इलाके में रहने वाले सिख समाज के प्रमुख लोग भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण करेंगे। डा. बट ने भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान सिख समाज से भाजपा को समर्थन देने का भी आग्रह किया।

इस मौके पर सरदार दिलवाग सिंह, स्वर्ण सिंह, कुलवंत कोर, किंग पाल सिंह, सरूप सिंह, बलवीर सिंह, सिमरण जीत सिंह ओर पुशी कोर आदि विशेष तौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें