फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में जनाधार बढ़ाएगी भाजपा, अमित शाह करेंगे रियासत का दौरा

Sat, 22 Apr 2017 07:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
विज्ञापन
दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भाजपा ने विजय की भूख को बरकरार रखते हुए संगठन विस्तार का संकल्प लिया है। पार्टी कश्मीर समेत पूरी रियासत में अपने जनाधार को बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार कर रही है। दया कृष्ण कोतवाल सभागार में राज्य कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन केंद्र और रियासत सरकार के कामकाज की भी सराहना की गई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा और उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यकारिणी की बैठक का उद्घाटन किया। अशोक खजूरिया. मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा, अजय नंदा, शाम चौधरी, प्रिया सेठी समेत तमाम मंत्रियों ने भी उद्घाटन दीप जलाए।

कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि पार्टी को बेशक सफलता मिल रही है, लेकिन यह एक पड़ाव भर है। पार्टी का स्वर्णिम काल तब आएगा जब देश के सभी राज्यों में भाजपा की सरकार होगी। जम्मू कश्मीर में भी पार्टी का और विस्तार होगा। ओडिशा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने जो फैसले लिए हैं, उन्हें जमीन पर लागू करना है। जिला और मंडल स्तर पर भी कोर ग्रुप बनाना होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में दो साल में सरकार ने अच्छा काम किया है। इसे आम लोगों तक पहुंचाना होगा। विकास की योजनाओं की जानकारी गांव-गांव में पहुंचाने का संकल्प लेना होगा। कार्यकारिणी की बैठक में उपमुख्यमंत्री ने रियासत सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। खन्ना ने भी संगठन के विस्तार पर बल दिया। रविवार को प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह कार्यकारिणी को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन

शाह के दौरे के लिए शुरू करें तैयारियां

amit shah - फोटो : File Photo
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 29 और 30 अप्रैल को रियासत के दौरे पर आ रहे हैं। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू करनी होगी। शाह का दौरा संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। शाह के साथ सांसदों, विधायकों, मंत्रियों, राज्य के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक होगी।

इसके अलावा संघ, बुद्धिजीवियों और सिविल सोसाइटी के साथ भी राष्ट्रीय अध्यक्ष की मुलाकात होगी। शाह प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी प्रकोष्ठों को सक्रिय करना जरूरी है। इसके लिए जमीन स्तर पर कार्यकर्ताओं को जुट जाना होगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें