फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी घोड़े से गिरकर हुए घायल

Wed, 26 Nov 2014 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुंब के पहाड़ी इलाके में घोड़े पर सवार होकर चुनाव प्रचार करने जा रहे भाजपा प्रत्याशी गिरकर जख्मी हो गए। प्रत्याशी को इलाज के लिए तत्काल उधमपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा उम्मीदवार आरएस पठानिया सुंब इलाके में अपने समर्थकों के साथ जा रहे थे। इलाका पहाड़ी होने के कारण नेताजी की कार सड़क पर रोकी गई और फिर घोड़े पर सवार होकर वह चुनाव प्रचार कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक घोड़ा बिदक गया और नेताजी अनियंत्रित होकर नीचे आ गिरे। इससे उन्हें चोट आई। चुनाव प्रचार छोड़ नेताजी को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पठानिया ने कहा कि दुर्घटना में हलकी चोट लगी थी।
विज्ञापन


अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और बाकायदा चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बहरहाल, दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद नेताजी के प्रशंसकों के फोन हालचाल पूछने के लिए घनघनाने लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें