फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हालात से उबरने में मदद के लिए भाजपा ने बुलाई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। भारतीय जनता पार्टी ने बाढ़ प्रभावित लोगों की दिक्कतों को दूर करने के लिए जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों को पार्टी कार्यालय पर आमंत्रित किया। सभी ने मिलकर हालात से उबरने के उपायों पर मंथन किया। भाजपा के संगठन महासचिव अशोक कौल ने कहा कि बारिश के कारण लोगों को काफी नुकसान हुआ है। अब लोगाें की आजीविका पर भी संकट मंडरा रहा है। ऐसी स्थिति में राह कार्य तेज गति से होने चाहिए और लोगाें को सुविधा देनी चाहिए।
राहत देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से भी प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा अपने स्तर पर भी काम कर रही है। पूर्व पार्षदाें ने भी इस मौके पर शहर में गहराई पेयजल किल्लत और अन्य मुद्दाें पर विस्तार से जानकारी दी। इस कारण भी शहरवासी काफी परेशान हैं। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि उचित जल और बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए समय पर हस्तक्षेप आवश्यक है। मौजूदा समय में बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं। पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। बैठक में पानी के टैंकर की उपलब्धता के मुद्दे पर भी व्यापक रूप से चर्चा हुई। पार्टी नेताओं ने आश्वासन दिया कि भाजपा इस कठिन समय में लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी और आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास तेज करेगी। कौल ने क्षतिग्रस्त सड़कों, अवरुद्ध जल निकासी व्यवस्था और स्वच्छता संबंधी चिंताओं जैसे स्थानीय मुद्दों की पहचान करने पर भी ज़ोर दिया, जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों के साथ निकट संपर्क बनाए रखने, उनकी शिकायतों को नोट करने और उन्हें निवारण के लिए आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



करोड़ों रुपये का बुनियादी ढांचा हुआ बर्बाद
जम्मू। वरिष्ठ भाजपा नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्य सचिव पवन शर्मा ने जम्मू संभाग में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इसमें भारी जनहानि हुई है और घर, दुकानें और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा बर्बाद हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें