फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर भाजपा व संघ नेताओं की हत्याएं बड़ी साजिश, सेना के हवाले हो किश्तवाड़: रवींद्र रैना

Fri, 12 Apr 2019 08:36 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
रविंद्र रैना, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : फाइल, एएनआई
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने किश्तवाड़ जिले को सेना के हवाले करने की मांग की है। परिहार बंधुओं की हत्या के बाद आरएसएस नेता चंद्रकांत शर्मा की दिनदहाड़े जिला अस्पताल में आतंकवादियों द्वारा की गई हत्या को रैना ने प्रशासन और खुफिया एजेंसियों की बड़ी नाकामी बताई और कहा कि किश्तवाड़ में सेना ऑपरेशन ऑल आउट चलाकर सभी आतंकवादियों का सफाया करें।
विज्ञापन


भाजपा पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता की मौजूदगी में प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि प्रदेश भाजपा के महासचिव एवं पूर्व मंत्री सुनील शर्मा ने प्रशासन को आगाह किया था कि चुनाव के दौरान भाजपा और संघ नेताओं पर हमले हो सकते हैं। 

इसके बावजूद प्रशासन लापरवाह बना रहा और जिला अस्पताल में आतंकवादियों ने दिनदहाड़े संघ नेता जो अस्पताल के मुलाजिम भी थे, उनकी गार्ड सहित हत्या कर दी और सुरक्षा गार्ड की सर्विस राइफल भी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा आतंकवादियों और राष्ट्र द्रोहियों की बौखलाहट से डरने वाली नहीं है और राष्ट्रवाद के लिए कोई भी बलिदान देने के लिए हर समय तैयार है। रैना ने कहा कि राज्य की जनता सब देख रही है और वोट की ताकत से मतदाता राष्ट्र विरोधी ताकतों का जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें