बिश्नाह। रिंग रोड से तेज रफ्तार कार चालक के नियंत्रण खोने के बाद पलटकर खेतों में गिर गई। हादसा इतना भयावह था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। बड़ा हादसा होने के बावजूद कार चालक बाल बाल बच गया है। सूचना के बाद पुलिस ने घायल को बिश्नाह उपजिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायल की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आंचल सिंह पुत्र बालक नाथ निवासी कोठे सैनियां, कार सवार बिश्नाह से कोठे सैनियां जा रहा था। बिश्नाह फ्लाईओवर को पार करते समय ओवरस्पीड होने के कारण कार से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार 18 से 20 पलटी खाते हुए खेतों में जा गिरी। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। जेसीबी की मदद से कार को खेतों से बाहर निकाला गया है। रिंग रोड पर ओवरस्पीड के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसमें लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है। ज्यादातर हादसे ओवरस्पीड के चलते सामने हो रहे हैं। संवाद