मनोरंजन मेले का उद्घाटन करते पूर्व विधायक अश्वनी कुमार शर्मा ( फोटो संवय)
- फोटो : bishnah 1
बिश्नाह। बिश्नाह में शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अश्वनी कुमार शर्मा ने ट्रेड फेयर मनोरंजन मेले का उद्घाटन किया। यह मेला क्षेत्रवासियों के बीच खासकर बच्चों में काफी उत्साह का केंद्र बना हुआ है।
शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि शर्मा ब्रदर्स पिछले कई वर्षों से इस तरह के मनोरंजन मेलों का आयोजन कर रहे हैं। इसका उद्देश्य लोगों को मनोरंजन के माध्यम से एकजुट करना और सामाजिक समरसता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए ऐसे मेलों का आयोजन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में सुमित सदोत्रा, प्रेमपाल शर्मा, कुलदीप सोढ़ी, राजकुमार और सचिन शर्मा उपस्थित रहे।