ज्यौड़ियां। जय दाती सियावती स्थान पर मट्टू बिरादरी की तरफ से 10 दिसंबर को मेल का आयोजन किया जाएगा। सतपाल मट्टू और ओमप्रकाश मट्टू ने बताया कि मेल में बिरादरी के सभी लोग उपस्थित रहकर जय दाती सियावती स्थान पर माथा टेककर आशीर्वाद लेंगे। मेल के कार्यक्रम की जानकारी देते लोगों ने बताया कि सुबह 10 बजे जातर की जाएगी, 12 बजे बिरादरी की बैठक और डेढ़ बजे से लेकर शाम तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद