फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भारत रक्षा मंच ने दिया अहिल्या भाई अवॉर्ड

Mon, 02 Jun 2025 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। अहिल्या भाई जयंती हर वर्ष 31 मई को मनाई जाती है लेकिन भारत रक्षा मंच जम्मू ने रविवार को जयंती मनाई। मंच ने तय किया कि वह जम्मू की बहादुर औरतों को 31 मई के दिन हर साल अहिल्या भाई अवॉर्ड देंगे। इसी क्रम में पहली बार वीणा शर्मा उदमपुर, सीमा डोगरा पलौड़ा, रेखा मन्हास रूपनगर, ज्योतिका जम्मू, मालती योग अध्यपिका, डोगरी गायिका, सविता आनंद पुरानी मंडी और मोनिका गायिका को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुरानी मंडी वाले महंत रामेश्वर महाराज रहे। यह कार्यक्रम रक्षा मंच की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रंजना गंडोतरा, प्रांतीय संयोजक राजिंदर मल्होत्रा, प्रदेश अध्यक्ष परषोतम की देखरेख मं किया गया। सतपाल, उमा जमवाल, रेखा गुप्ता, कुणाल जॉली, अंकित बाली, सुदेश, रितिका, मोनिका, वीणा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन




करणी सेना ने की सदस्यों की नियुक्तिदोमाना। श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की बैठक रविवार को हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह, युवा अध्यक्ष वरिंदर सिंह कालू बाबा और करणी सेना भाईचारा कमेटी का प्रदेश चेयरमैन जोगिंदर संगम की अध्यक्षता में धारा सिंह को प्रदेश सचिव, पूर्व सरपंच दलजीत सिंह मन्हास को मढ ब्लॉक का अध्यक्ष, जम्मू जिला अध्यक्ष मीनू राजपूत, भाईचारा कमेटी का जम्मू जिला डॉ. रंजना वर्मा, जिला सचिव मनोरम धर को बनाया गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री नरेश सिंह, जम्मू जिला के खेल प्रभारी टाइगर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें