फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी और पौनी में दो पक्षी मिले मृत

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला मुख्यालय के साथ लगते केबल डंगा के तालाब सहित पौनी के पुरेया क्षेत्र में दो पक्षी मृत मिले हैं। इसके बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। बाद में प्रशासनिक और विभागीय टीम ने मौके पर पहुंच कर सैंपल एकत्र किए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पौनी के पुरेया इलाके में कुछ लोगों ने सड़क पर एक कौवे को मृत पड़ा देखा। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। वहीं, दोपहर को केबल डंगा इलाके में लोगों ने एक कबूतर को तालाब में मृत पड़ा देखा। इसके पास ही ब्लॉक विकास विभाग कार्यालय और हाई स्कूल भी है। बाद में दोनों स्थानों पर प्रशासनिक और विभागीय टीमों ने पहुंच कर सैंपल एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें