फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन कमरा गिराने पर भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी/पौनी। पुरेया में एक कमरे को जबरदस्ती तोड़ने पर बवाल हो गया। गुस्साए लोगों ने रनसू-शिवखोडी-भांवला मार्ग बंद कर धरना प्रदर्शन किया। वहीं, पुलिस और राजस्व विभाग के खिलाफ नारेबाजी मिलीभगत का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत किया। इस दौरान करीब दो घंटे तक यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

पुरेया निवासी जान मोहम्मद ने बताया कि शनिवार को अकरम जोकि जम्मू में रहता है कुछ लोगों को साथ लेकर आया और जेसीबी की मदद से उसके एक कमरे को तोड़ दिया। वहीं, उसके साथ हाथापाई और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इससे परेशान होकर मार्ग को बंद कर धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस व राज्सव विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मिलीभगत का आरोप लगाया है। वहीं, अकरम ने कहा कि यह कमरा उसकी जमीन पर अवैध तरीके से बनाया गया था, जिसे हटाने के लिए कई बार कहा गया था।
उसके पास कमरे को गिराने और कब्जा लेने के कोर्ट के निर्देश हैं। एसएचओ राजेश गौतम ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत किया। सडक बंद होने के कारण रनसू-शिवखोड़ी-भांवला व पौनी मार्ग दो घंटे तक बंद रहा। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार कृष्ण चंद ने कहा कि जिन लोगों ने कमरा तोड़ा है उन पर कार्रवाई की जाएगी। कमरे को दोबारा से बनाने का खर्चा लिया जाएगा। इस के साथ ही पीड़ित परिवार को रेड क्रास से सहायता दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें