फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना प्रमुख ने राजनाथ सिंह को कश्मीर के हालात और बॉर्डर पर पाक गतिविधियों की दी जानकारी

Thu, 08 Aug 2019 05:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बिपिन रावत - फोटो : ANI
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को कश्मीर के हालात की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने भारत-पाक-बॉर्डर पर पाकिस्तान की गतिविधियों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण में है, सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं, साथ ही हर स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। बता दें कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से बदले हालतों के बीच मंगलवार रात आरएसपुरा की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान क्षेत्र पाक सेना की हलचल देखी गई। सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि पहले पाकिस्तान सेना बॉर्डर पर तैनाती कम थी पर बीती रात पाकिस्तान क्षेत्र में पाकिस्तान सेना की हलचल देखी गई।
विज्ञापन


रात के समय पाक सीमा पर बडे़ वाहनों की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे लगता है कि पाक की ओर से बॉर्डर पर सेना की बढ़ोतरी की गई होगी। पूर्व सरपंच स्वर्ण लाल ने कहा कि पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता। पहले भी पाकिस्तान की ओर से अकारण गोलाबारी आरंभ की जाती थी और अब पाकिस्तान की नीति क्या है, इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें