फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में बायोमीट्रिक हाजिरी व्यवस्था 31 मार्च तक

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में 31 मार्च तक आधार आधारित बायोमीट्रिक हाजिरी व्यवस्था शुरू होगी। यह फैसला समय का पालन और अनुशासन सुनिश्चित करने की दृष्टि से किया गया है।
विज्ञापन


राज्यपाल एनएन वोहरा की अध्यक्षता में रविवार को हुई राज्य प्रशासनिक परिषद की बैठक में राज्यपाल ने शिक्षा संस्थानों, अस्पतालों, राशन की दुकानों सहित सभी सरकारी कार्यालयों में समय के पालन और अनुशासन पर बल दिया।

उन्होंने यह हिदायत भी दी कि आम लोगों तक सभी सुविधाओं का लाभ पहुंचाने की दृष्टि से सभी जरूरी तकनीक का इस्तेमाल किया जाए। इसके तहत सभी लाभकारी कार्यक्रमों को 31 मार्च तक आधार से जोड़ने का भी फैसला किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

निकाय चुनाव समय पर कराने के ‌न‌िर्देश

प्रशासनिक परिषद ने निकाय तथा पंचायत चुनावों को समय पर कराने के लिए सभी जरूरी काम समय से पहले निबटाने का फैसला किया।

इसके साथ ही कार्यालयों के रिकार्ड के रखरखाव व डिजिटाइजेशन, ठोस कचरा प्रबंधन योजना, रोड सेफ्टी की नीतियां एवं कार्ययोजना और उच्च घनत्व वाले सेब की नर्सरी के विकास पर विशेष ध्यान रखने का निर्णय किया गया।

राज्यपाल ने मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनियों को जनता तक पहुंचाने पर बल दिया। उन्होंने कमिश्नर, आईजी, उपायुक्तों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए तैयार रहने को कहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें