जम्मू। एमएलए हॉस्टल के पास शनिवार रात आठ बजे सड़क हादसा हुआ। इसमें एक मेटाडोर और बिना नंबर प्लेट की बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई। इसमें बाइक चालक घायल हो गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक मेटाडोर के अगले बंपर के नीचे फंस गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के समय मेटाडोर में यात्री सवार नहीं थे। हादसा के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मेटाडोर चालक गलत दिशा और तेज रफ्तार में आ रहा था।
बाइक चालक अपनी लेन में चल रहा था। इस बीच मेटाडोर से बाइक की सामने से टक्कर हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद बस स्टैंड पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से घायल को जीएमसी भेजा। हादसे के बाद मेटाडोर चालक मौके से फरार हो गया। घायल और मेटाडोर चालक की पहचान नहीं हो पाई थी। ब्यूरो