फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से हर वर्ग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। कुछ दिन से बिजली की कटौती लगातार जारी है। इस कारण लोगों में विभाग के खिलाफ रोष है। क्षेत्र के देशराज, हेमराज, जोगिंदर सिंह, गुरदीप सिंह, दलजीत कुमार आदि ने बताया कि कुछ दिन पहले शेड्यूल कट लगाया गया था। उसके बावजूद भी बिजली कटौती हो रही है। इस कारण हर वर्ग परेशानियों से जूझ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि एक तो मच्छर की भरमार है। दूसरा बिजली की कटौती, जिस कारण बच्चे, बुजुर्ग बेहाल हो गए हैं। हालांकि इस संबंध में विद्युत विभाग के एक्सईएन को कई बार अवगत कराया गया है। उसके बावजूद भी बिजली कटौती में कोई सुधार नहीं हो रहा है। हालांकि विजयपुर को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में बिजली की कटौती बहुत कम हो रही है। लोगों का कहना कि हम लोग बिजली का बिल समय पर अदा करते हैं। उसके बावजूद भी बिजली नहीं मिल रही है जो जगह 24 घंटे में कुछ घंटे के लिए बिजली आती है वह भी लो वोल्टेज होती है। इस कारण टीवी, कूलर, फ्रिज आदि शोपीस बने हैं। उन्होंने मांग की कि बिजली की आपूर्ति तत्काल ठीक की जाए।
विज्ञापन

---------
गर्मी ज्यादा होने के कारण बिजली ट्रिप कर जाती है। इस कारण कटौती हो रही है। फिर भी हमारे मुलाजिम दिन रात काम कर रहे हैं।
-बोला भंडारी, एक्सईएन, विद्युत विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें