मीरां बजार में सडक का नरिक्षण करते हए वजार कमेटी के सदस्या व अन्या
- फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। वर्षों से मीरां साहिब के बाजार में आरएस पुरा-जम्मू सड़क मार्ग की हालत जर्जर बनी होने पर पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क को पक्का कराए जाने का कार्य आरंभ कराया गया। बाजार कमेटी की ओर से उक्त मार्ग पर हुए गड्ढों के चलते सुधार करने की मांग थी। पानी की निकासी सुचारुनहीं होेने पर आए दिन सड़क पर वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में से लोगों का पैदल निकल पाना भी मुश्किल था। रविवार को पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क पर आरबीएम डलवाने के साथ उक्त स्थान पर आने वाले दिनों में पानी की निकासी की व्यवस्था करने के साथ पक्का कराया जाएगा। ब्लाक अध्यक्षदलीप कुमार व बाजार कमेटी के प्रधान सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि विभाग की तरफ से सड़क को पक्का कराने पर लोगों को आने जाने के लिए हो रही परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि उक्त स्थान पर सड़क की जर्जर हालत बनी होने पर दुकानदारों को भी दिक्कतें पेश आने के साथ हर रोज दुर्घटनाएं घट रही थीं।