फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता से मिले राजपुरा के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। दिन प्रतिदिन बढ़ रही बिजली की समस्या से निजात पाने के लिए ब्लॉक राजपुरा के लोगों का एक शिष्टमंडल मंगलवार को बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता से मिला। शिष्टमंडल की अगुवाई बीडीसी अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा कर रहे थे, जबकि डीडीसी सदस्य आशारानी प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य राधे कृष्ण ने बताया कि राजपुरा में बिजली की जबरदस्त कटौती की जाती है, जिससे लोगों को जरूरत की बिजली नहीं मिल पाती। उक्त क्षेत्र में कृषि योग्य भूमि है, यहां हर फसल मिलती है, फसलों को पानी मुहैया कराने के लिए किसानों द्वारा पानी मोटर पंप लगाए गए हैं, जिस कारण भीषण गर्मी के चलते बिजली का अभाव रहता है। इस समस्या को दूर करने के लिए ब्लॉक में 10 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग उठाई। उन्होंने कार्यकारी अभियंता को पुरानी तारें बदलने व पोल लगाने की मांग भी उठाई और बिजली संबंधी समस्या हेतु ज्ञापन सौंपा। कार्यकारी अभियंता ने भरोसा दिलाया कि राजपुरा के लोगों की समस्याओं का निपटारा शीघ्र कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें