बाड़ी ब्राह्मणा। ध्यानसर क्षेत्र के वार्ड-2 में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाया। चोर घर से 1.75 लाख रुपये चोरी कर ले गए। जानकारी के अनुसार लेखपाल निवासी ध्यानसर ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ बेटी को जालंधर मिलने के लिए गए थे। तीन दिन बाद जब वह लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। जैसे ही वह अंदर गए तो उन्होंने देखा कि घर में सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है और आलमारी से नकदी गायब है। चोरों ने घर का ताला तोड़ने के लिए लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और जांच में जुट गए। संवाद