सांबा के चिलडंगा में बिजली का ट्रांसफॉर्मर दिखाता युबक
सांबा। जिले के महौरगढ़ पंचायत के गांव चिलाढंगा में तीन वर्ष से ट्रांसफार्मर लगाया गया है, लेकिन उसे अभी तक चालू नहीं किया गया है। इसे लेकर लोगों में भारी रोष है।
स्थानीय निवासी अजय सिंह, प्रदीप सिंह, सुरमीत सिंह आदि ने बताया कि उनके गांव में बिजली की दयनीय स्थिति है। निकटवर्ती गांव में बिजली विभाग की ओर से 50 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। गांव तक बिजली की आपूर्ति आते आते दीपक के समान हो जाती है। इस बारे में उन्होंने जिला प्रशासन के साथ पूर्व विधायक को भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि विधायक विकास कोष से उनके गांव के लिए ट्रांसफार्मर लगाया गया। सब कुछ मुकम्मल है, लेकिन उसे चालू ही नहीं किया गया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में जिला प्रशासन के प्रति रोष है। उन्होंने कहा कि वह अब उपराज्यपाल से इसकी शिकायत करेंगे।
-----
क्या कहते हैं अधिकारी
ग्रामीणों के दो गुटों में असहमति थी, जिसको लेकर ट्रांसफार्मर चालू करने में देरी हुई है। फंड की कमी से भी उसे चालू नहीं किया जा सका। जैसे ही फंड आएंगे चालू कर दिया जाएगा।
-बीएल भंडारी, कार्यकारी अभियंता, बिजली विभाग