बाड़ी ब्राह्मण। कस्बे में अभी तक पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण हाईवे तक भी जाम की समस्या बनी रहती है। कस्बे में बाजारों की तंग गलियां और पार्किंग का पर्याप्त स्थान न होना से कस्बे में जाम की स्थिति रहती है, जिससे हादसों की संख्या भी बढ़ती रहती है।
कस्बे का मुख्य चौक सिडको चौक हादसों का स्थल हो चुका है। इस चौक पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। जिसमें लोगों की जान चली जाती है। क्योंकि हाईवे का रुख कस्बे से होकर जम्मू शहर को जाता है। दूसरी ओर गाड़ियों का अवैध तरीके से हाईवे पर खड़ा रहना हादसों को न्योता देता है। इससे पहले भी कई बार स्थानीय लोगों ने म्यूनिसिपल कमेटी को इस बारे में अवगत कराया है। उसके बावजूद इस मुद्दे पर कोई काम नहीं हो रहा है। स्थानीय निवासी रिंकू, गुलशन, तरसेम, अनिल और पवन का कहना है कि पार्किंग की समस्या को हल करने के लिए कोई भी काम करने को राजी नहीं है। जो भी कार्यक्रम म्यूनिसिपल कमेटी की तरफ से कराए जाते हैं, जैसे हाल ही में माई टाउन माई प्राइड कार्यक्रम का आयोजन हुआ, उसमें पार्किंग की समस्या को हल करने के लिए कहा गया। अधिकारियों की तरफ से जल्द कार्रवाई करने के लिए कहा गया, लेकिन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद कुछ नहीं किया गया। इसका खामियाजा कस्बे के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
------
पार्किंग की समस्या को हल करने के लिए सिडको चौक से तेली बस्ती की तरफ से जो रास्ता जा रहा है वहां पीडब्ल्यूडी के साथ बात की जा रही है वहां पार्किंग की व्यवस्था कर सकते हैं। लगभग 200 से ढाई सौ गाड़ियों को पार्क करने की विशेष जगह बन सकती है, इसके लिए हमने पांच लाख रुपये फंड भी मंजूर करा लिया गया है।
-जोध राज, ईओ, मुंसिपल कमेटी, बाड़ी ब्राह्मणा