फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीस जुलाई को आरएस पुरा का नया ग्रिड स्टेशन आरम्भ होने पर लोगो को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। दो वर्ष पूर्व आरएस पुरा में नया ग्रिड स्टेशन बनाने का काम आरंभ हुआ। अब बनकर तैयार हो गया है। 20 जुलाई को इस बिजलीघर को चालू किया जाएगा। इसके चालू होने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में काफी सुधार आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कस्बे के लोगों ने आरएस पुरा की बिजली आपूर्ति में सुधार लाने के लिए कई बार विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों की बिजली समस्या को देखते हुए पूर्व विधायक डॉ. गगन भगत ने इसका प्रस्ताव बनाकर भेजा, जिस पर दस करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान था। बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा का कहना है कि वर्षों से आरएस पुरा व इसके आसपास रहने वाले लोगों को सुचारु बिजली की आपूर्ति नहीं होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि दो वर्ष से इसका निर्माण चल रहा था और अब उम्मीद है कि नया ग्रिड स्टेशन आरंभ होने पर सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति होगी। कस्बे के वेद भूषण का कहना है कि सुंदरपुर में बहुत पुराना ग्रिड स्टेशन होने पर कस्बे के बाजार व अन्य वार्डों में वहीं से बिजली की आपूर्ति की जाती है। अधिक लोड होने पर सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाती थी। इन दिनों पड़ रही उमस भरी गर्मी के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पिछले दिनों बारिश होने पर गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। बिजली विभाग के विभागीय अधिकारियों का कहना है कि 33 केवी की नई लाइन बिछाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसी माह के अंत तक ग्रिड स्टेशन आरंभी हो जाएगा। इन दिनों दो शिफ्टों में कार्य चल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें