अखनूर। कस्बे के ऐतिहासिक गुरुद्वारा संत बाबा सुंदर सिंह में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में 1999 में देश शहीद हुए नायक सुखजीत सिंह को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के स्थानीय रागी जत्था भाई जसविंदर सिंह व भाई तरसेम सिंह ने गुरु की महिमा का बखान करके सिख संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जम्मू के संयुक्त सचिव मोहिंदर सिंह, चेयरमैन कर्नल पीएस बादल, प्रधान सुरजीत सिंह, कैप्टन नारायण सिंह, दलजीत सिंह, प्रेम सिंह, और शहीद की पत्नी बीबी तवेंद्र कौर आदि उपस्थित रहे। संवाद