फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर दे रहा हादसे को न्योता

विज्ञापन
कस्बे की वार्ड दस में जमीन पर पडा बिजली का ट्रांसर्फामर जिसके पास से स्कूल जाते हुए बच्चे। - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे के वार्ड-10 में स्कूल के पास जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर से हादसे की आशंका व्यक्त की जा रही है। बच्चों के अभिभावकों ने इसे स्कूल से दूर लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

रमेश चौधरी ने कहा कि जिस स्थान पर ट्रांसफार्मर लगा है उसके आसपास तीन स्कूल हैं और बच्चों के स्कूल में आने जाने का यही रास्ता है। दो पहिया चार पहिया वाहन भी यहां से निकलते हैं, जिससे कभी कोई दुर्घटना घट सकती है। बच्चों को स्कूल लेकर पहुंची कैलाश देवी, शारदा चौधरी ने कहा कि कि स्कूल प्रबंधकों को अवगत कराए जाने पर भी बिजली विभाग ट्रांसफार्मर के लिए प्लेटफार्म का निर्माण नहीं करा रहा है। उन्होंने बिजली विभाग के उच्चधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि उक्त स्थान पर लगा ट्रांसफार्मर स्कूल से दूर लगाया जाए ताकि अनहोनी से बचा जा सके।
इस संबंध में बिजली विभाग के एई राज कुमार ने कहा कि बिजली विभाग के नोटिस में होने पर आने वाले दिनो में ट्रांसफार्मर का प्लेटफार्म बनाया जाएगा।
----
12 घंटे बाद बहाल हुई बिजली
आरएस पुरा। उपजिले में मंगलवार रात के 12 बजे ठप हुई बिजली बुधवार को दिन में 12 बजे बहाल हो पाई। इस बीच लोगों को कई प्रकार की दिक्कतें उठानी पड़ीं। लोगों को उमस भरी इस गर्मी में पूरी रात जाग कर बितानी पड़ी।
विज्ञापन

आधी रात को बद हुई बिजली से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से बिजली बंद होने पर जानकारी प्राप्त करने पर हीरानगर क्षेत्र में कोई फाल्ट होने के लिए कहा गया। बुधवार 12 बजे बिजली की आपूर्ति होने पर कई बार- बिजली बंद होने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कस्बे में इलेक्ट्रानिक की दुकान चला रहे अश्विनी ने कहा कि न तो रात को बिजली की सुचारु रूप से आपूर्ति की जा रही और न ही दिन को, जिसके चलते कारोबार भी प्रभावित होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
-------
वोल्टेज की क्षमता बढ़ाने पर विद्युत विभाग का आभार
अरनिया। सीमावर्ती पंचायत हल्का तरेवा में लो वोल्टेज से परेशान लोगों ने वोल्टेज की क्षमता बढ़ाने पर बिजली विभाग का आभार जताया। सरपंच बलबीर कौर ने बताया कि लोग वोल्टेज की समस्या लेकर कुछ दिन पहले हम शिष्टमंडल के साथ एक्सईएन जितेंद्र सिंह से मिले। एक्सईएन ने यहां डाली गई हाईटेंशन तार की क्षमता का हवाला देते हुए बताया अगर इन तारों पर में अधिक लोड डाला जाएगा तो उसके टूटने के मामले बढ़ जाएंगे। इस पर हमने अपने फीडर की 11 केवी की क्षमता को बदलकर उच्च क्षमता वाली तार डालने का अनुरोध किया। इसका संज्ञान लेते हुए एक्सईएन ने पूरी तार बदलकर उच्च क्षमता वाली तार डाली। इससे हमें लो वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिल गया। हम एक्सईएन जितेंद्र सिंह के बहुत आभारी हैं। ब्यूरो
12 घंटे बाद हुए बिजली के दर्शन
विजयपुर। क्षेत्र में मंगलवार की रात से बंद हुई बिजली करीब 12 घंटे बाद सुचारु हुई। इस बीच पूरी रात बुजुर्ग, बच्चे आदि लोग गर्मी से परेशान रहे। बताया जा रहा है कि रिसीविंग स्टेशन में बड़ा फाल्ट होने से बिजली बंद रही। बंद बिजली के चलते सुबह से ही विभाग के कर्मचारी फाल्ट ठीक करने पहुंचे और सुबह दस बजे क्षेत्र में बिजली सुचारु हुई। बिजली बंद होने से कई जगहों पर पानी भी नहीं मिल सका। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि पूरा देश आगे बढ़ रहा है लेकिन बिजली के ढांचे में कोई सुधार नहीं हुआ है। विभाग के मुख्य अधिकारी ने कहा कि बरसात के बाद ऐसी समस्याओं का हल हो जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें