अखनूर। कस्बे से सटे गांव भारदा कलां में एक सप्ताह से बिजली गुल है। क्षेत्र में तीन बार ट्रांसफार्मर लगाए तीनों जल गए हैं। ग्रामीणों को सर्दी के मौसम में बड़ी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। भारदा कलां के लोगों में भारी रोष है। लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति हेतु जल्द से जल्द कदम उठाए जाएं।
ग्रामीण अजीत कुमार ने बताया कि एक सप्ताह में तीन बार ट्रांसफार्मर जल जाने पर सर्दी में पूरे गांव के लोगों का बुरा हाल है। लोगों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग की कार्यप्रणाली सही नहीं होने पर खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। अश्विनी कुमार ने बताया कि सरकार से यही अनुरोध है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। संवाद