फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग ने 25 कनेक्शन काटे

विज्ञापन
अखनूर के कमेश्वर मार्केट गीता कलोनी में बिजली कनेक्शन की जांच करते अधिकारी।
विज्ञापन
अखनूर। कमेश्वर मार्केट, गीता कलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में मंगलवार को बिजली विभाग की तरफ से बिलों की बकाया राशि एकत्रित करने के लिए मंगलवार को भी मुहिम चला कर कनेक्शनों की जांच की गई। मौके पर करीब 25 कनेक्शन काटे गए। अधिकारियों ने विल भुगतान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बिजली विभाग अखनूर के एईई शंकरा सिंह की अगुवाई में टीम ने कमेश्वर मार्केट, गीता कलोनी, वाजीगर सहित अन्य क्षेत्रों में कनेक्शन जांचे और बिल भुगतान की जांच की। बिल जमा नहीं होने पर मौके पर पच्चीस कनेक्शन काट दिए गए। कई उपभोक्ताओं को समय पर बिल भुगतान करने के निर्देश दिए गए। सोमवार को भी बीस कनेक्शन काटे गए थे। एईई ने बताया बिजली बिलों का भुगतान न होने पर कार्रवाई की गई। इसमें करीब 45 कनेक्शन काटे जा चुके हैं। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें