सीमा सुरक्षा बल के डीआईजी राकेश नेगी मैडिकल शिविर का उदघाटन करते हुए।
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में मंगलवार को गांव राजपूरा में बीएसएफ की 92वीं वाहिनी ने चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। इस मौके पर कोरोना से निजात दिलाने के लिए निर्देशों का विशेष ध्यान रखा गया। कमांडेंट संजय चौहान की देखरेख में आयोजित इस शिविर में डीआईजी सुदंरबनी रेंज राकेश नेगी मुख्य अतिथि रहे। शिविर में 477 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्हें मौके पर ही निशुल्क दवाइयां वितरित दी गई। डीआईजी ने कहा कि बीएसएफ सरहद पर रहने वाले लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने सरहद पर रहने वाले लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि आप लोग भी देश के सच्चे सिपाही हो। उन्होंने लोगों से बीएसएफ से तालमेल कर चलने के लिए भी कहा। इस मौके पर बीडीसी चेयरमैन निशा कुमारी, सरपंच राम स्वरूप शर्मा, ओम प्रकाश समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। संवाद