बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर से मिलते मनजीत सिंह
विजयपुर। अपनी पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री सरदार मंजीत सिंह की देखरेख में विजयपुर क्षेत्र के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर गुरमीत सिंह से शुक्रवार को मिला। विजयपुर, रामगढ़ आदि स्थानों में चल रही बिजली की कटौती की जानकारी दी।
मनजीत सिंह ने कहा कि दो माह से लगातार बिजली की कटौती चल रही है। इस कारण किसान के अलावा हर वर्ग परेशान है। क्योंकि इस समय धान की रोपाई चल रही है, लेकिन बिजली न होने के कारण किसानों के पंपसेट शोपीस बनकर रह गए हैं। बिजली की इतनी ज्यादा कटौती है कि न तो आने का समय है न ही जाने का। इस कारण लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष है। लोगों की परेशानी को देखते हुए विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में बिजली कटौती कम की जाए। ताकि लोगों की परेशानी हल हो सके। इस दौरान बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर गुरमीत सिंह ने परेशानी को सुना और आश्वासन दिया कि आप लोगों की चल परेशानी को जल्द हाल कर दिया जाएगा। लोगों को राहत दी जाएगी। इस मौके पर पार्षद निक्की महाजन, राजू गुप्ता आदि मौजूद थे।