फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से बिजली इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ की कार्रवाई

विज्ञापन
बिश्नाह में अवैध कनेक्शन काटने के बाद केबल ले जाते विद्युत विभाग के कर्मचारी।
विज्ञापन
बिश्नाह। गांव लसवाडा में लोग लोवोल्टेज से परेशान हैं। उन्होंने इसकी शिकायत बिजली विभाग के कार्यालय में की। बुधवार को कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के जेई तौफीक ने टीम के साथ गांव में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान काफी संख्या में अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बिजली कनेक्शन काटे गए और उनकी तारों को जब्त किया गया। इस मौके पर सरपंच आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

एसडीएम से की बिजली कटौती कम कराने की मांग
अखनूर। तहसील मैरा मेंदरिया क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एसडीएम गोपाल सिंह से मिल। उन्हें ज्ञापन सौंप कर क्षेत्र में बिजली की कटौती कम करने की मांग की। बिजली अधिकारियों को हिदायतें देने का आग्रह किया।
पंच रतन चंद की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोगों ने क्षेत्र में बिजली कटौती कम करने की मांग की। उन्होंने बताया कि अखनूर ग्रिड स्टेशन से रोज कटौती हो रही है। बिजली कटौती का कोई समय नहीं है। लोगों खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के लिए निर्देश जारी किए जाएंगे। प्रतिनिधि मंडल में पवन कुमार, अजय कुमार, प्रीतम कुमार, सूरज आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन

-------------
तीन दिन बाद भी नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ वार्ड नंबर-6 में ट्रांसफार्मर तीन दिन से खराब है। विभाग की तरफ से इसे बदलने को लेकर कोई पहल नहीं की गई है। इसके चलते इस गर्मी और उमस भरे मौसम में लोग बिना बिजली के दिन गुजार रहे हैं। गर्मी और बिजली किल्लत से परेशान लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर वीरवार की सुबह तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो प्रदर्शन किया जाएगा।
वार्ड-छह के पार्षद दीपक सिंह भाऊ ने बताया कि वार्ड के लोग बिजली किल्लत से परेशान हैं। लोगों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर से भी इस विषय में बात कर चुका है। एसडीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को जल्द ट्रांसफार्मर बदलने के लिए भी कहा। इसके बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें