फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडी के गांवों में चार दिन से बिजली ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। क्षेत्र के कंडी क्षेत्र के कई गांवों में चार दिन पहले हुई बारिश और तूफान से बिजली की आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली की आपूर्ति सुचारु रूप से करने के लिए कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चार दिन पहले क्षेत्र में बारिश और आंधी से कस्बे के सटे गांव वागनटी में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को बड़ी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। हालांकि दस दिन पहले ही नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। मगर आंधी से फाल्ट हो गया जिसे अभी तक ठीक नहीं किया गया है। नतीजतन आपूर्ति ठप होने पर गर्मी में कई परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
विजय कुमार ने बताया कि विभाग की तरफ से बिजली की सप्लाई करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। इस भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। महेंद्र लाल ने बताया बिजली विभाग बिजली का बिल हर महीने भेज देता है मगर चार दिनों से बिजली बंद होने पर बिजली विभाग आपना दयतिव नहीं निभा रहा है।
विज्ञापन

------
बिजली के खंभे गिरने से आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। मरम्मत का कार्य जारी है। शीघ्र ही बिजली की आपूर्ति शुरू होगी।
-शंकरा सिंह, एईई, पीडीडी
-----------------
रामगढ़ क्षेत्र में आठ घंटे बिजली रही गुल
रामगढ़। सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार शाम को हुई बारिश के बाद रामगढ़ क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। दर्जनों गांव अंधेर में डूब गए। गांव के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं गांव के लोगों ने कहा कि हमारे क्षेत्र में इस समय धान की रोपाई का काम चल रहा, जिससे पूरे साल में इन दिनों हमें बिजली पानी की बहुत जरूरत होती है। पहले अच्छी बारिश नहीं हुई तो जब बारिश हुई तो खेतों में थोड़ा पानी होता है तो हमारे क्षेत्र में बिजली गुल हो जाती है, जिससे हमारे क्षेत्र के किसानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग को चाहिए कि जल्द से जल्द क्षेत्र में बिजली की तारों की मरम्मत करें ताकि बिजली कटौती से राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें