इंडियन कांग्रेस आर्मी का प्रदेश प्रवक्ता बनने पर सरदार गुरबचन सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता।
आरएस पुरा। इंडियन कांग्रेस आर्मी का प्रदेश प्रवक्ता बनने पर सरदार गुरबचन सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को कार्यक्रम में स्वागत किया। गांव खोड़ में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के जिला ग्रामीण प्रधान हरि सिंह चिब ने कहा कि सरदार गुरबचन सिंह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़कर लोगों की सेवा कर रहे हैं। इसके चलते उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जम्मू-कश्मीर में आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी। क्योंकि भाजपा लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रही है। इस मौके पर इंडियन कांग्रेस आर्मी के प्रदेश प्रधान सरदार कीर्तन सिंह, ठाकुर जय सिंह, ठाकुर जय सिंह, रमेश मोटन, पंडित पवन रैना, सरदार निर्मल सिंह मेहता, चौधरी मोहन सिंह, सतपाल मांडी आदि मौजूद रहे। संवाद