जम्मू। बिजली कटों से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। दोपहर बाद लोड बढ़ने के कारण लोगों को फिर बिजली कट सहन करने पड़े। जानीपुर में तारें जलने से बाजार में घंटों बिजली गुल रही। शाम को ही समस्या का हल हो पाया। वहीं, 132 केवी लाइन भी ओवरलोड होने के कारण कई इलाकों में घंटों बिजली बंद रही।
ग्रेटर कैलाश, कुंजवानी, सांबा, नरवाल, सैनिक कालोनी में लंबे बिजली कट लगे। इससे दोपहर बाद लोगों को घरों में समय व्यतीत करने में परेशानी आई। लाकडाउन होने के कारण लोग घरों से बाहर भी नहीं निकल पाए। बिजली की आंखमिचौनी देर रात तक चलती रही। दोपहर बाद गर्मी ज्यादा बढ़ने से कूलर, एसी चले तो लोड बढ़ गया। एक्सइएन पीडी सिंह ने कहा कि ओवरलोडिंग के कारण समस्या पेश आ रही है। समस्या का हल किया जा रहा है। आने वाले दिनों में राहत मिल सकती है।