फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी हड़ताल रही जारी, कामकाज रखा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आल जेएंडके पावर इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स कोआर्डिनेशन कमेटी के आह्वान पर पेन डाउन हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने कार्यालयों के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। शनिवार को भी कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। बिलिंग का काम नहीं हो पाया है। वहीं, वर्कशाप में भी रिपेयर का काम नहीं हुआ। हड़ताल जारी रहने की सूरत में आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं की परेशानियां और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर चेयरमैन इंजीनियर जयपाल शर्मा ने कहा कि विभाग के निजीकरण के फैसले के विरोध में हड़ताल की जा रही है। फैसले से हजारों कर्मचारियाें को नुकसान हो रहा है। निजीकरण से बिजली दरें महंगी हाेंगी। गरीब लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इंडस्ट्री सेक्टर काफी हद तक प्रभावित होगा। कुछ कर्मचारी लंबे समय से अस्थायी तौर पर काम कर रहे हैं। इनको नियमित नहीं किया गया है। इस मौके पर इंजीनियर एजाज काजमी, संदीप कुमार, संजीव बाली, एचडी सिंह और अन्य मौजूद रहे।
---
कार्यालयों और वर्कशाप में नहीं हुआ काम
कमेटी के सदस्यों ने अलग-अलग कार्यालयों और वर्कशाप का दौरा किया। इस दौरान हड़ताल के बारे में जानकारी ली। कर्मचारियों ने कामकाज पूरी तरह से ठप रखा। इस कारण ट्रांसफार्मर रिपेयर नहीं हो पाए। रोजाना औसतन 5 से 10 ट्रांसफार्मर वर्कशाप में रिपेयर होते हैं।
विज्ञापन

---
आनलाइन भी नहीं हो पाए हैं बिल
हर माह 10 तारीख को बिल कंप्यूटर पर आनलाइन हो जाते थे। इसके बाद बिलों के प्रिंट घरों में वितरित किए जाते थे। बिल 25 तारीख तक जमा करवाने की अंतिम तिथि होती थी। इस बार अगले माह ही जमा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें