फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौर ने कटड़ा को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में गलवां में शहीद हुए जवानों की याद में क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। वीरवार को माहौर ने कटड़ा को पांच विकेट से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया। कटडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट के नुकसान पर सिर्फ 71 रन बनाये जिस में बल्लेबाज विनय ने 15 व अरुण ने आठ रन का योगदान दिया। इस के साथ ही टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। माहौर के गेंदबाज सज्जाद हुसैन ने चार और तालिब ने तीन व यासिर ने एक विकेट लिया। लक्ष्य को माहौर की टीम ने पारी के 10वें ओवर में पूरा कर लिया। बल्लेबाज सज्जाद हुसैन ने 25, मेहराज व नवीन ने 10-10 रन का योगदान दिया। माहौर ने मैच को पांच विकेट से जीत लिया। कटड़ा के गेंदबाज कर्ण व विनय ने एक-एक विकेट हासिल किया। सज्जाद हुसैन को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें