फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूनिसिपल कमेटी खौड़ में बिजली का अलग पैनल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। लो-वोल्टेज तथा अघोषित बिजली कटौती जैसी समस्याओं को देखते हुए स्थानीय लोगों की मांग पर बिजली विभाग की तरफ से म्यूनिसिपल कमेटी की सभी वार्डों के लिए बिजली का अलग पैनल कर दिया गया है। इसके बारे में बात करते हुए म्यूनिसिपल कमेटी के अध्यक्ष डिप्टी राम ने बताया कि कमेटी लोगों को गर्मी के दिनों में लो वोल्टेज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए हमने उच्च अधिकारियों के सहयोग से बिजली का अलग पैनल करा दिया है, जिससे लोगों को बिजली संबंधी जैसी किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खौड़ में 100 केवीए के दो नए ट्रांसफार्मर, 200 केवीए के पांच नए ट्रांसफार्मर लगाए हैं। बिजली के 14 ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड किया गया। इसमें एक ट्रांसफार्मर 400 केवीए से 630 केवीए , तीन ट्रांसफार्मर 250 केवीए से 400 केवीए, सात ट्रांसफार्मर 100 केवी से 200 केवी और तीन ट्रांसफार्मर 63 केवीए से 100 केवीए किया गया। कमेटी की सभी वार्डों के लोगों ने बिजली का अलग पैनल करने का स्वागत किया है। इस विषय में विजय कुमार शर्मा, पार्षद दीपक सिंह भाऊ, एडवोकेट यशकरण सिंह भाऊ ने कहा कि इसका श्रेय डिप्टी राम को जाता है। उन्होंने बताया कि वोल्टेज जैसी समस्याओं से अब हमें छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें