फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों में बढ़ रही दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। शनिवार देर रात को जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन से हमला व रविवार देर रात को कालूचक में दो ड्रोन के दिखने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार 14-15 किलोमीटर की दूरी पर ड्रोन से हमला हो सकता है। या वहां ड्रोन दिख रहे हैं, तो फिर हमारी सुरक्षा का क्या होगा। क्योंकि हम तो मात्र कुछ मीटर तक की दूरी पर ही रह रहे हैं।
विज्ञापन

सीमावर्ती गांव चंगिया के पूर्व सरपंच डॉक्टर रघुवीर सिंह, अमर नाथ, बाबू राम व बिशन दास का कहना है कि वर्षों से हम सीमावर्ती गांवों में रह रहे हैं। मगर यह पहला मौका है जब किसी ड्रोन से ब्लास्ट करके नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है, वो भी शहरों में। यहां की सीमा व एलओसी की दूरी 14-15 किलोमीटर है। हम तो मात्र एक आध किलोमीटर की दूरी पर रह रहे हैं। हालांकि सीमा पर तैनात सतर्क जवान चौबीस घंटे जमीन से लेकर आसमान तक पाकिस्तान की हरकत पर नजर रखे हुए हैं। मगर पाकिस्तान अपनी खुन्नस निकालने के लिए ड्रोन के जरिए कोई भी हथकंडा अपना सकता है।
सीमा प्रहरियों के साथ-साथ हमारे सीमावर्ती लोग भी काफी जागरूक हैं। पाकिस्तान द्वारा होने वाली किसी भी गति को फौरन सीमा प्रहरियों या नजदीकी पुलिस चौकी को सूचित कर देते हैं। इससे पाकिस्तान की हर हरकत विफल हो जाती है। हालांकि ड्रोन कहां से आए यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मगर 14-15 किलोमीटर की दूरी से इनको ऑपरेट नहीं किया जा सकता। मगर फिर भी अब पाक के इस प्रयास से क्षेत्र में दहशत जरूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी हरजीत सिंह का कहना है कि पहले की तरह ही हर नाके पर हमारे जवान अलर्ट मोड पर ड्यूटी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें