फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी टेस्ट में फेल जम्मू रेलवे की सुरक्षा!

Tue, 20 Jan 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन जम्मू की बाउंडरी कवर न होना घातक साबित हो सकता है, क्योंकि इस बाउंडरी के अभाव में कई ऐसे रास्ते हैं, जहां से रेलवे स्टेशन में घुसा जा सकता है। रेलवे स्टेशन पर हुए पहले आतंकी हमले में भी आतंकी आउटर से ही स्टेशन के भीतर घुसे थे।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस नजदीक आ रहा है और ऐसे में यह खतरा बन सकता है। रेलवे स्टेशन के पार्सल रूम के बाहर सिक्योरिटी होने के बाद भी कोई जांच नहीं हो रही। इससे रेलवे की सुरक्षा में सेंध लग सकती है।

जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन जम्मू की कोई बाउंडरी नहीं है। वाशिंग लाइन से लेकर मालगाड़ी प्लेटफार्म तक से अंदर घुसा जा सकता है। प्लेटफार्म के खत्म होते ही दोनों तरफ प्लेफार्म के आउटर पर कोई रोक टोक नहीं है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के बाहर आने वाला डाकखाने का रास्ते पर भी कोई रोक-टोक नहीं है। यह सुरक्षा में सेंध का कारण बन सकते हैं। इसे लेकर आईजीपी रेलवे पुलिस से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पार्सल रूम और बाहर आने वाले रास्ते पर जीआरपी जवान तैनात हैं।

एसएसपी रेलवे को निर्देश दिए गए हैं कि इन जगहों पर पेट्रोलिंग बढ़ा दें। रही बात आउटर की तो बाउंडरी बनाने के लिए रेलवे से बातचीत की जा रही है। आईजीपी ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। इसे लेकर रेलवे को करीब 50 बार लिखित पत्र लिखे जा चुके हैं।

शायद अब इस पर कुछ होने की उम्मीद है। आउटर की जिम्मेदारी आरपीएफ की है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से रेलवे के सभी प्रवेश और आने के रास्तों पर जवानों की अतिरिक्त तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें