रियासत में पल्स पोलियो के खिलाफ इंजेक्शन वैक्सीन से लड़ाई तेज की जाएगी। इसमें अब एक के बजाय 5 साल तक के बच्चों की दो डोज दी जाएंगी। इससे पहले पोलियो निरोधक ड्राप्स के साथ तीसरी डोज के साथ मसल्स में पोलियो निरोधक वैक्सीन दी जा रही थी। लेकिन अब इस प्रक्रिया में बदलाव करते हुए 6 और 14 हफ्ते के बच्चे को मसल्स के बजाय त्वचा में सीधी दो इंजेक्शन की डोज दी जाएंगी।
रियासत में बुधवार से यह प्रक्रिया शुरू की गई। डिप्टी सीएमओ जम्मू डा. एडी सिंह के अनुसार पोलियो को पूरी तरह से खत्म करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नए निर्देशों पर इंजेक्शन वैक्सीन की डोज बढ़ाई गई है। बच्चे को छह हफ्ते, दस हफ्ते और चौदह हफ्ते में पोलियो निरोधक ड्राप्स की तीन डोज दी जाती हैं।
भारत के पोलियो मुक्त होने के बाद अब आखिर चरण में इंजेक्शन वैक्सीन शरीर में असक्रिय रहने वाले पोलियो वायरल को पूरी तरह से खत्म करने का काम कर रही हैं। विभाग की ओर से इंजेक्शन वैक्सीन को सफल बनाने के लिए फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों के अलावा अन्य पैरामेडिकल स्टाफ को विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया गया है।