फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गाड़ी गिरने से 4 लोगों की मौत, 7 अन्य घायल

Sat, 11 Feb 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मूौ
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के पास सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। क्षेत्र के डिगडोल इलाके में मंगलवार की सुबह एक टवेरा टैक्सी के अनियंत्रित होकर करीब पांच सौ फीट गहरी खाई में गिरने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक टवेरा टैक्सी (जेके03बी-989) श्रीनगर से जम्मू की ओर आ रही थी। जब वह डिगडोल इलाके में पहुंची तो चालक से बेकाबू होकर सीधे पांच सौ फीट नीचे खाई में जा लुढ़की।

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने खाई में उतर कर बचाव कार्य शुरू कर दिया। बाद में पुलिस और रेडक्रास के वालंटियर भी मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन से सभी नौ लोगों को निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में गई इन 4 लोगों की जान

हादसे में गई इन चार की जान - फोटो : डेमो फोटो
इनमें से चालक मो. यूसुफ मागरे निवासी बांदीपोरा, हकीम रऊफ निवासी वनफो काजीगुंड और साइमा बेगम निवासी चितरगाम शोपियां की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। एक अन्य घायल अब्दुल रशीद शेख निवासी खरीव पुलवामा ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

पांच अन्य घायलों जावेद अहमद निवासी दयालगाम अनंतनाग और आरसीपोरा शोपियां निवासी शब्बीर अहमद, उसकी पत्नी लाली बेगम, बेटा मुसैद (10) व मुजैन (8) को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पांचों को प्राथमिक उपचार देने के बाद श्रीनगर के विभिन्न अस्पतालों में रेफर कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें