फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टला बड़ा हादसा, जम्मू-कश्मीर में बर्निंग ट्रेन होने से बची उधमपुर स्पेशल

Tue, 18 Jul 2017 11:48 PM IST
amarujala.com- Written By: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
प्रतिकात्मक चित्र
विज्ञापन
उधमपुर से दिल्ली जा रही स्पेशल ट्रेन (22402) के एसी कोच का ब्रेक शू जाम होने से ट्रेन में आग लगने से बच गई। पहियों से चिंगारी निकलने के बाद धुआं कोच में पहुंचा तो यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कोच में सफर कर रहे यात्रियों की चीख पुकार सुन मौके पर मौजूद डिप्टी सीआईटी ने ट्रेन में रखी अग्निरोधक यंत्र से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


आधे घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। मामले की जानकारी रेल विभाग के आला अधिकारियों को दे दी गई है। मंगलवार रात 08.15 पर उधमपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन के एसी कोच ए-5 में ब्रेक शू जाम होने से ट्रेन के चारों पहियों में आग लग गई। आग लगने से उठा धुआं एसी कोच में पहुंचा तो यात्रियों को लगा कि पूरी ट्रेन में आग लग गई है।

यात्रियों की शोर सुनकर ट्रेन में मौजूद डिप्टी सीआईटी अब्दुल राशिद और अर्जुन सैनी ने तत्काल ट्रेन की चेन पुलिंग कर बाड़ी ब्राह्मणा और विजयपुर के बीच ट्रेन रोक दी। ट्रेन में मौजूद अग्नि रोधक यंत्र से आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान कोच में मौजूद अटेंडेंट खजान सिंह ने भी साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें