फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: रामबन के बनिहाल से घाटी को रवाना, जम्मू-कश्मीर में 90 किमी की हो चुकी कदमताल

Fri, 27 Jan 2023 10:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पदयात्रा एक दिन के विश्राम के बाद बनिहाल से आगे के लिए बढ़ गई है। अब तब जम्मू कश्मीर में यात्रा विभिन्न जिलों में लगभग 90 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है।
विज्ञापन
Rahul Gandhi- Bharat Jodo Yatra - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को यात्रा जम्मू संभाग के बनिहाल से शुरू होकर से कश्मीर के लिए रवाना हो चुकी है। इस बीच बड़ी संख्या में कश्मीर से पहुंचे लोग यात्रा में शामिल हुए। 

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पदयात्रा एक दिन के विश्राम के बाद बनिहाल से आगे के लिए बढ़ गई है। आज वह दूरी तय की जाएगी जो बुधवार को नहीं कर पाए थे। उन्होंने बताया कि अब तब जम्मू कश्मीर में यात्रा विभिन्न जिलों में लगभग 90 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है।

रामबन और बनिहाल के बीच बारिश, पहाड़ों से पत्थर गिरने और भूस्खलन के कारण बुधवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही यात्रा को चंद्रकोट (रामबन) में रोकना पड़ा था।
विज्ञापन


बारिश के बीच रामबन से आगे के लिए रवाना हुई लेकिन बनिहाल में रास्ता बंद होने के कारण यात्रा को वापस चंद्रकोट में लाया गया। गणतंत्र दिवस पर विश्राम के बाद बनिहाल होते हुई श्रीनगर के लिए यात्रा रवाना हो गई है।

30 नवंबर को शेर-ए-कश्मीर मैदान श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा को संपन्न किया जाना है। इससे पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यात्रा का सभी स्थानों पर यात्रा का बेहतर तरीके से स्वागत किया जा रहा है।
विज्ञापन


अनंतनाग और श्रीनगर जिलों में भी यात्रा को अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। यात्रा में घाटी के कई लोग जुड़ेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें