फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: आज संपन्न होगी भारत जोड़ो यात्रा, श्रीनगर में राहुल करेंगे जनसभा, क्या विपक्ष का मिलेगा साथ

Mon, 30 Jan 2023 12:42 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को संपन्न हो जाएगी। समापन समारोह में श्रीनगर में मौलाना आजाद रोड स्थित मुख्यालय में राहुल गांधी तिरंगा झंडा फहराएंगे। इसके बाद शेर ए कश्मीर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को संपन्न हो जाएगी। समापन समारोह में श्रीनगर में मौलाना आजाद रोड स्थित मुख्यालय में राहुल गांधी तिरंगा झंडा फहराएंगे। इसके बाद शेर ए कश्मीर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में हिस्सा लेने के लिए 23 विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। साथ ही कांग्रेस के कई वरिष्ट नेता इसमें शामिल होंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने टीएमसी, जेडी (यू), शिवसेना, टीडीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, सीपीआई, सीपीआई (एम), झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल सहित दलों के अध्यक्षों को निमंत्रण दिया गया है। इसके साथ ही पीडीपी, एनसी, डीएमके, आरएलडी, आईयूएमएल, आरएसपी और जेडी (एस) भी इसमें शामिल है।

रविवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान उनकी बहन प्रियंका गांधी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे। लाल चौक पर दस मिनट के ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया था। दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान और साप्ताहिक पिस्सू बाजार को भी सुरक्षा कारणों से बंद करवा दिया गया था। वहीं, लाल चौक की तरफ जाने वाली सभी सड़कों को भी सील कर दिया गया था।
विज्ञापन


इससे पूर्व तिरंगा झंडा फहराने के लिए लाल चौक के घंटाघर की ओर रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने सोनावर में यात्रा से करीब आधे घंटा का विश्राम लिया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मौलाना आजाद रोड स्थित मुख्यालय पह़ुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें