फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः आज लद्दाख से लखनपुर तक चक्का जाम, नहीं चलेंगी यात्री बसें

Tue, 08 Dec 2020 10:30 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
किसानों का धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किसानों के मंगलवार को भारत बंद के आह्वान को प्रदेश में भी जनसमर्थन मिला है। ऑल जेएंडके ट्रांसपोर्टर वेल्फेयर एसोसिएशन समर्थन में उतर आई है और यात्री वाहन नहीं चलाने का फैसला लिया है। आज लद्दाख से लेकर लखनपुर तक ट्रांसपोर्टरों का चक्का जाम रहेगा। अंतर जिला बसों का परिचालन भी बंद होगा, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


ऑल जेएंडके ट्रांसपोर्टर वेल्फेयर एसोसिएशन की मंगलवार को बैठक हुई। इसमें ट्रांसपोर्टरों ने सर्व सहमति से बंद का समर्थन करने का फैसला लिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष टीए वजीर ने कहा कि देश के अन्नदाता के साथ ट्रांसपोर्टर खड़ा है। किसानों की मांगों के समर्थन में ट्रांसपोर्टर मंगलवार को बिक्रम चौक डिग्याना तक रैली निकालेंगे। किसानों की जायज मांगों को अनदेखा करने का सरकार का रवैया निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि अगर नौ दिसंबर को किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया तो प्रदेश का ट्रांसपोर्टर किसानों के समर्थन में दिल्ली कूच करेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार तानाशाही रवैये के साथ काम कर रही है जो देश के लोगों के हित में नहीं है। 

शहर में नहीं चलेगी मेटाडोर
किसानों ने आठ दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक देश व्यापी बंद का आह्वान किया है। इस दौरान शहर में मेटाडोर नहीं चलेगी। जम्मूू शहर में मेटाडोर लाइफ लाइन है और प्रतिदिन हजारों लोग इनमें सफर करते हैं। मेटाडोर नहीं चलने से दैनिक कामगार और नौकरी पेशा लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहत: जेकेआरटीसी की बसें चलेंगी

भारत बंद के समर्थन में निजी यात्री वाहन बंद रहेंगे, लेकिन जेकेआरटीसी की बसें चलेंगी। शहर सहित अंतर जिला रूट्स पर बसों का परिचालन होगा। जेकेआरटीसी के जीएम ऑपरेशनल स्वर्ण सिंह ने कहा कि शहर में इलेक्ट्रिक बसें और अंतर जिला रूट्स पर हमारा नियमित परिचालन जारी रहेगा।

सिख यूनाइटेड फ्रंट भी समर्थन में
सिख यूनाइटेड फ्रंट ने किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है। फ्रंट के अध्यक्ष सुदर्शन सिंह वजीर की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई, जिसमें भारत बंद के समर्थन पर सहमती बनी। इस दौरान वजीर ने कहा कि सरकार किसानों पर काले कानून थोप रही है, जिसका हम विरोध करते हैं। सरकार को किसानों की मांगें माननी पड़ेंगी। उन्होंने कहा कि हम किसानों के साथ साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें