फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आपात स्थिति से निपटने के लिए भगवती नगर यात्री निवास में जांची तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने मंगलवार को भगवती नगर यात्री निवास में संयुक्त मॉक ड्रिल कर तैयारियों को परखा। सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील स्थल पर एनएसजी कमांडो, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), सीआरपीएफ और एसडीआरएफ के जवानों ने हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान संभावित आतंकी खतरे और आपात परिस्थितियों को आधार बनाकर विभिन्न सुरक्षा परिदृश्यों का अभ्यास किया।
विज्ञापन

संयुक्त मॉक ड्रिल में समन्वय, प्रतिक्रिया समय में सुधार, बिना नुकसान के दुश्मन के सफाये सहित विभिन्न पहलूओं को जांचा। एनएसजी के कमांडो ने यात्री निवास परिसर और आसपास तलाशी अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों से निपटने का पूर्वाभ्यास किया। डॉग स्क्वायड की टीम की भी मदद ली। परिसर में संदिग्ध वस्तुओं और संभावित खतरों की पहचान की गई। आपात स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने, घायलों को राहत पहुंचाने और बचाव अभियान चलाने की तैयारियों का प्रदर्शन किया।
भगवती नगर यात्री निवास अमरनाथ यात्रा का मुख्य आधार केंद्र है। हजारों श्रद्धालु यात्रा के लिए रवाना होते हैं। ऐसे में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें